सिवनी पुलिसिया लूट कांड पर सीएम का ट्वीट, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR, 5 हिरासत में और 6 फरार

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड पर सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा है। जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि 11 पुलिसकर्मियों पर FIR की गई है, 5 हिरासत में लिए गए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था सर्वोपरी है। गौरतलब है कि सिवनी में 3 करोड़ के बहुचर्चित हवाला लूट कांड में बड़ा मोड़ आ गया है। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 473/2025 के तहत सिवनी पुलिस ने अपनी ही टीम के 11 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया है। इनमें CSP पूजा पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। सिवनी से कटनी तक हड़कंप मच गया है।मामला भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण/अवैध हिरासत) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह वही मामला है जिसमें हवाला के पैसों के परिवहन को लेकर लूट की घटना सामने आई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को “आधिकारिक कार्रवाई” का रूप देते हुए लाखों रुपये हड़प लिए थे।

इनकी गिरफ्तारी की चर्चा

हालांकि अब तक किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जानकारी आ रही है कि CSP पूजा पांडे सहित कुछ पुलिसकर्मी गिरफ्तार किये गए हैं, लेकिन पुष्टि नहीं हो पा रही, पुलिस मुख्यालय से भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कटनी पहुंच सकती है आंच

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा टीम गठित की गई है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। जिसकी आंच कटनी के सट्टा और हवाला कारोबार तक पहुँच रही है. 4 पुलिसकर्मियों का जिले से बाहर ट्रांसफर हो चुका है. आधा दर्जन राडार पर हैं.

 

 

Exit mobile version