Latestमध्यप्रदेश

सिवनी गौवंश की हत्या के मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल और SP राकेश कुमार सिंह को हटाया, संस्कृति जैन कलेक्टर व सुनील मेहता होंगे नए एसपी

सिवनी गौवंश की हत्या के मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल और SP राकेश कुमार सिंह को हटाया

सिवनी। गौवंश की हत्या के मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा- सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा- घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है। संस्कृति जैन वर्तमान में रीवा नगर निगम आयुक्त के पद पर हैं। वहीं सिवनी से हटाए गए कलेक्टर क्षितिज सिंघल को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया एसपी बनाया गया है। वे वर्तमान में इंदौर देहात के एसपी हैं।

शनिवार सुबह ही सीएम ने सिवनी में गौवंश की हत्या के मामले में जांच की जांच एडिशनल डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव को सौंपी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Back to top button