Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

सिवनी हवाला मनी लूट: CM मोहन यादव का सख्त रुख, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

सिवनी हवाला मनी लूट: CM मोहन यादव का सख्त रुख, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज। सिवनी हवाला मनी लूट मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सिवनी हवाला मनी लूट: CM मोहन यादव का सख्त रुख, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले को लेकर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि