Monday, April 20, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अन्तर्गत सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर की जल स्रोतों की साफ सफाई

सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर की जल स्रोतों की साफ सफा
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी, एवं विनीत सोंधिया के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने छपरवाह स्थित सिमरार नदी के घाट में एवं कटनी नगर के वार्ड क्रमांक 1 में इंदिरा नगर स्थित हैंड पंप के आसपास श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई की। विदित हो कि जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं और छात्र-छात्राओं के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान मैं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य के अंतर्गत प्राकृतिक एवं अन्य जल स्रोतों की श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई का कार्य 30 मार्च से निरंतर जारी है, इसी श्रृंखला में विकासखंड कटनी के अंतर्गत अध्यनरत सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं के द्वारा छापरवाह स्थित सिमरार नदी के घाट और वार्ड क्रमांक एक इंदिरा नगर में हैंड पंप आदि जल स्रोतों की साफ सफाई करके जल संरक्षण का संदेश दिया है। श्रमदान के दोनों आयोजनों में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी, विनीत सोंधिया, छात्र-छात्राओं महेश राजपूत, सत्येंद्र प्यासी, सतीश त्रिपाठी, अनामिका पांडेय, रोशनी कुशवाहा, पूजा सेन, प्रेमलता सोंधिया, द्रोपती पटेल, अर्चना गड़ारी ,छन्नूलाल राय की विशेष सहभागिता रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि