FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

CM Shivraj In Katni : कटनी के बड़गांव में बोले CM शिवराज- भाजपा सरकार परिवार की तरह चलाती है, परिवार में हर व्यक्ति की चिंता करती है

CM Shivraj In Katni  कटनी के बड़गांव में बोले CM शिवराज- भाजपा सरकार परिवार की तरह चलाती है, परिवार में हर व्यक्ति की चिंता करती है। हमारी सरकार ने बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान हाथ में लिया है।

IMG 20230727 WA0020

 

 

हर वर्ग की जिंदगी बदलने के लिए भैया, मामा और मोदी जी को जिताने का संकल्प लेंः शिवराज सिंह चौहान

समाज के हर व्यक्ति के हाथ मजबूत करने का अभियान चला रही हैं भाजपा की सरकारेंः विष्णुदत्त शर्मा

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी में विकास पर्व कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को किया सम्बोधित

IMG 20230727 WA0019

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हम बेटे-बेटे बेटियों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं। किसानों के हित के लिए अनेक कदम हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने उठाए हैं, योजनाएं लागू की हैं।

लेकिन आप बताएं, अगर कांग्रेस आ गई तो क्या ये योजनाएं चालू रहेंगी? ये सभी योजनाएं चलती रहें और जिंदगी बदलने का अभियान जारी रहे, इसके लिए आप अपने इस भैया को, बेटे-बेटी अपने मामा को और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग मोदी जी एवं भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

IMG 20230727 WA0017

यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी के बड़ागांव में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

मेरा संकल्प है कि बहनों की राह में कभी कांटे नहीं आने दूंगा

IMG 20230727 WA0018

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़ागांव में इतना बड़ा आयोजन संभवतः पहली बार हो रहा है। आप सभी बहनें घंटों यहां बैठकर मेरी प्रतीक्षा कर रही हैं, जनदर्शन कार्यक्रम में जिस तरह मेरा स्वागत किया है, जितने फूल बरसाए हैं उससे मैं अभिभूत हूं। आज मैं भी यह संकल्प लेता हूं कि अपनी बहनों की राह में कभी कांटे नहीं आने दूंगा। श्री चौहान ने कहा कि मान-प्रतिष्ठा बढ़े, मन में आत्मविश्वास रहे, इसके लिए पास में पैसा होना बहुत जरूरी है। इसी को देखते हुए हमारी सरकार ने अपना खजाना बहनों और किसानों की तरफ मोड़ दिया है। श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना सिर्फ योजना नहीं है, बल्कि यह उनकी जिंदगी बदलने का अभियान है।

IMG 20230727 WA0021

उन्होंने कहा कि अभी हमने कक्षा 12 वीं मेधावी बच्चों के खातों में लेपटॉप के 25 हजार रुपये डाले हैं। हम स्कूल में टॉप करने वाले बेटे-बेटियों को स्कूटी और स्कूटर देंगे। हम गांव से आने वाले बच्चों को साइकिल की राशि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटे-बेटियों की पढ़ाई में पैसे की कमी बाधा नहीं बनेगी।

IMG 20230727 WA0022

वो जिस संस्थान में भी एडमिशन लें, उनकी फीस सरकार भरेगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार बीमार पड़ने पर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा रही है, पांच किलो अनाज मुफ्त दे रही है। जितना पैसा लोगों की भलाई पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार खर्च कर रही है, क्या कभी कांग्रेस कर सकती है? उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार की तरह हैं और आने वाले चुनाव में आप इस परिवार का साथ दें।

1011 करोड़ रुपये की बहोरीबंद उद्वहन योजना को मंजूरी

IMG 20230727 WA0025
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के मंच से अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार 1011 करोड़ से अधिक की लागत वाली बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना की मंजूरी दे रही है। इस परियोजना से 80 हजार एकड़ में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हम नहरों की मरम्मत का काम भी काम रहे हैं, ताकि पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे। उन्होंने आरटीआई भवन, तथा स्लीमनाबाद में तहसील कार्यालय भवन की भी घोषणाएं कीं। श्री चौहान ने कहा कि पान उमरिया नगर पंचायत का निर्देश जारी हो रहा है।

 

IMG 20230727 WA0016IMG 20230727 WA0008विकास की नई गाथा गढ़ रही है शिवराज सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

 

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में चहुंओर विकास की गाथा गढ़ रही है। आज हर गरीब के कल्याण के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेकों योजनाएं चल रही हैं। ये गरीबों का जीवन बदलने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारें सिर्फ किसी विधानसभा या लोकसभा का कायाकल्प नहीं कर रही हैं, बल्कि हर व्यक्ति के हाथ मजबूत करने का काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना लागू करके बहनों के हाथ मजबूत किए हैं। प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाएं दी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के जो आयाम खड़े किए हैं, उन्हीं के लिए विकास पर्व मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी जी, मुख्यमंत्री शिवराज जी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लें

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि 2003 के पूर्व कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, भाजपा की सरकार ने उसे विकसित राज्य बनाया। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ लगातार झूठ बोलते हुए घूमते रहते है।

 

कई प्रकार के झूठे वादे करते हैं, प्रलोभन देते हैं। लेकिन देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जो कहती हैं उसे पूरा करके दिखाती हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि हम गरीबों के लिए 1 रूपए भेजते है तो 85 पैसे दलाल खा जाते है।

 

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डीबीटी के माध्यम से दलालों और बिचौलियों का सफाया कर दिया। श्री शर्मा ने कहा कि झूठ और छलकपट की राजनीति करने वाले लोग आज कई तरह की गारंटी दे रहे हैं। लेकिन उनकी बातों में आपको नहीं आना है। आइये हम सभी भाजपा द्वारा किए गए विकास को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के हाथ मजबूत करने का संकल्प लें।

 

उन्होंने कहा कि कटनी जिले के बड़गांव में मुख्यमंत्री जी ने 313 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान 279.30 करोड़ लागत की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 एवं रीठी में आईटीआई भवन समेत अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।

 

सभा को विधायक श्री प्रणय पाण्डे ने भी संबोधित करते हुए कहा की बहोरीबंद विधानसभा के लिए मैने मुख्यमंत्री जी से जो भी मांगा उन्होंने कभी निराश नही किया विगत दिनों स्लीमनाबाद में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने 8 घोषणाएं की थी जो आज पूरी हो रही हैं। बहोरीबंद विधानसभा को प्रगति पथ पर लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

जनदर्शन में हुआ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को कटनी जिले के बड़गाँव में विकास पर्व के अवसर पर आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान स्थान-स्थान पर नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, मुंडेर से, कहीं मंच से पुष्प-वर्षा की गई, तो कहीं शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक श्री संजय पाठक, बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडेय, मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि-पूजन और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिये कई घोषणाएँ भी कीं।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवडा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी, विगढ़ विधायक श्री संजय पाठक, मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडेय, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, पवई विधायक श्री प्रहलाद लोधी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, श्री मोती कश्यप, श्री विजय शुक्ला, श्री चमनलाल आनंद, श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री रामरतन पायल, श्री अश्वनी गौतम, श्री रवि खरे, श्री राजेश चौधरी, श्री सुरेश सोनी, श्री सत्यनारायण अग्रहरि, श्री चेतन हिंदुजा, श्री मृदुल द्विवेदी, श्री सुरेश राय, श्री भारत पटेल, श्री अर्पित अवस्थी, श्री लालकमल बंसल, मंडल अध्यक्षगण श्री मयंक कंदेले, श्री सतीश नायक, श्री लोकेश ब्यौहार, श्री अमित पूरी, श्री दीपू शुक्ला, श्री कमलेश सेन, श्री वागीश आनंद, श्री संदीप दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Back to top button