Site icon Yashbharat.com

CM देवेंद्र फडणवीस के काफिले पर महिला ने फेंकी स्याही

devendra farnandis 2

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के काफिले पर एक महिला द्वारा स्याही फेंकने की घटना सामने आई है. घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर की है. बताया जा रहा है कि अहमदनगर से काफिला गुजरने के दौरान महिला ने स्याही फेंकी. महिला की पहचान शर्मिला येवले के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वो स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लिए काम करती है.

दिल्ली के सीएम पर भी फेंकी गई थी स्याही
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इसस पहले भी वाराणसी लोकसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 2014 के आम चुनावों में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी थे. तब प्रचार के चार महीनों के दौरान उनपर दो बार हमला हुआ था. अज्ञात लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर एक रैली के दौरान स्याही फेंक दी थी. उस वक्त केजरीवाल एक खुले वाहन में चुनाव प्रचार कर रहे थे. कुछ लोग देशद्रोही शब्द चिल्ला रहे थे.

वहीं जनवरी, 2017 में जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऑड-इवन फॉर्मूले की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में लोगों को इकट्ठा किया था. उस दौरान भी एक महिला ने उनपर स्याही फेंकी थी. जो केवल केजरीवाल पर ही नहीं बल्कि उनके आस-पास खड़े कुछ लोगों पर भी जा गिरी थी. महिला का कहना था कि उसके पास किसी CNG घोटाले से जुड़े कागजात हैं, जिन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

Exit mobile version