Site icon Yashbharat.com

CM के निर्देश, अश्लील साहित्य रोकने के लिए मुहिम होगी तेज, दुष्कर्म मामलों में तेजी दिखाए पुलिस

cm meeting 03 07 2018 m

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा अवैध शराब और अश्लील साहित्य को रोकने के लिए जो मुहिम चल रही है उसे और तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बच्चियों को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी देने के लिए सरकार ने विशेष अभियान चलाने की बात कही।

सीएम ने मंदसौर और सतना दुष्कर्म घटनाओं की जांच तेजी से पूरी कर चालान पेश करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि ग्वालियर दुष्कर्म मामले में चालान पेश हो गया है, अब उसकी जल्द सुनवाई करवाने की कोशिश करें। सीएम ने कहा कि इंदौर और धार की घटनाओं पर अपराधियों को फांसी की सजा हो चुकी है, ऐसे में अब हाईकोर्ट से जल्दी इसकी पुष्टि कराए जिससे अपराधियों को फांसी पर लटकाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की विकृत मानसिकता के लोगों को समाज में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी पर लटकाए जाने तक सरकार पूरी गंभीरता से काम करेगी।

Exit mobile version