CM केजरीवाल के सामने AAP विधायको ने चीफ सेकेट्री को पीटा ! एफआईआर दर्ज

2018 2image 19 10 287620300aa ll

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशू प्रकाश की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का नाम भी शाामिल है। आप विधायकों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सरकारी अधिकारी को बंधक बनाने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैैै।

केजरीवाल की मौजूदगी में हुई मारपीट
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई एक बैठक के दौरान आप विधायकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में हुआ। वहीं इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है।
Yashbharat


एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च 
आईएएस एसोसिएशन ने इस घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। एसोसिएशन की मांग है कि मुख्य सचिव के साथ हाथापाई करने वाले विधायकों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने ‘आप’ सरकार बर्खास्त करने की भी मांगग उठाई है। वहीं यह मामला गृह मंत्री तक जा पहुंच गया है। राजनाथ सिंह ने इस पूरे विषय पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ जो हरकत की गई है उससे वह काफी निराशाजनक है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़ें-  उत्तराखंड: जोशीमठ के पास बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की मौत की खबर