घर के कोनो और जिद्दी दागों की सफाई करें नींबू से वह भी मिनट में जाने कैसे
घर के कोनो और जिद्दी दागों की सफाई करें नींबू से वह भी मिनट में जाने कैसे
नींबू के रस का इस्तेमाल हम सभी रसोई में खाना बनाते और सलाद में डालने के लिए करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप नींबू के रस का इस्तेमाल न केवल खाने के रूप में कर सकते हैं, बल्कि घर की सफाई करने के लिए यूज कर सकते हैं। फर्श पर लगे जिद्दी दाग को हटाने से लेकर कपड़ों पर लगे स्टेन को साफ करने के लिए फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कुछ आसान हैक्स जिनकी मदद से क्लीनिंग का काम चुटकियों में कर सकती हैं।
फर्श पर लगे दाग को करें मिनटों में साफ
नींबू फर्श की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। फर्श पर लगी गंदगी को हटाने के लिए हम सभी अक्सर केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फर्श पर लगे दाग साफ होने का नाम नहीं लेते। अगर आपके साथ भी यह परेशानी बनी रहती हैं तो इसके लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले एक कटोरी में गर्म पानी लें उसमें नींबू के रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स करें। अब इस लिक्विड की मदद से फर्श पर लगे दाग को स्क्रब से रगड़ते हुए साफ करें।
घर के कोनो और जिद्दी दागों की सफाई करें नींबू से वह भी मिनट में जाने कैसे
सिकं की गंदगी को करें साफ
घर में लगी सिंक का हम सभी रोजाना इस्तेमाल करते हैं, फिर चाहे वह सिंक बाथरूम की हो या रसोई की। अब इस ऐसी स्थिति में सिंक में कई बार जिद्दी दाग लग जाते हैं। इसके अलावा सामान फंसने के कारण सिंक का पानी रुकने लगता है। ऐसे में नींबू की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। इसके लिए नींबू के रस को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें नमक डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस तैयार पेस्ट से सिंक को साफ करें।
डस्टबिन से आने वाली बदबू से पाएं निजात
कूड़ेदान का इस्तेमाल हम सभी के घर में होता है। कई बार डस्टबिन को साफ करने के बाद में भी बदबू आती रहती है। ऐसे में आप कूड़े के डब्बे की स्मेल को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कूड़े के डिब्बे में नींबू के रस को निचोड़े और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब डस्टबिन को पानी की मदद से साफ धुल लें।
माइक्रोवेव की करें सफाई
माइक्रोवेव की गंदगी को हटाने के लिए आप क्लीनर की बजाय नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में नींबू के रस को निकालें और छिलके को उसी बर्तन में डाल दें। इस कटोरी को माइक्रोवेव में रख कर 5 मिनट के लिए गर्म करें। गर्म करने के बाद कटोरी को बाहर निकाले। अब टॉवल की मदद से माइक्रोवेव की सफाई करें।