Site icon Yashbharat.com

China: नए सीक्रेट मिशन में जुटा चीन, जमीन में खोद रहा 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा! दुनिया से छिपाई जानकारी

china

China: नए सीक्रेट मिशन में जुटा चीन, जमीन में खोद रहा 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा! दुनिया से छिपाई जानकारी चीन अक्सर अपने क्रियाकलापों को लेकर चर्चा में रहता है। अब एक बार फिर चीन की चर्चा हो रही है। दरअसल चीन ने एक सीक्रेट मिशन के तहत जमीन के भीतर 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा खोद रहा है। चीन ने अपने इस मिशन की वजह का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि चीन उर्जा और खनिज की खोज कर रहा है।

मंगलवार से शुरु हुई खुदाई

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने अपने शिनजियांग प्रांत में मंगलवार से खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले चीन ने गोबी रेगिस्तान स्थित अपने सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन की यह खुदाई धरती की क्रेटेशियस सिस्टम परत तक जाएगी, जहां लगभग 145 मिलियन वर्ष पुरानी चट्टानें हैं। यह प्रोजेक्ट काफी मुश्किल बताया जा रहा है।

 

चीन यह खुदाई क्यों कर रहा है, उसके बारे में चीन ने खुलासा नहीं किया है लेकिन चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खुदाई से कई खनिज संसाधनों और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि अभी भी धरती में सबसे गहरी खुदाई रूस के नाम पर है। रूस ने साल 1989 में 12,262 मीटर गहरा गड्ढा खोदा था। रूस को इतनी गहराई तक खुदाई में 20 साल का समय लगा था।

 

लंबे समय से खुदाई की योजना बना रहा था चीन

चीन लंबे समय से जमीन में इतनी गहरी खुदाई की योजना बना रहा था। साल 2021 में भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी एक स्पीच में भी इसका जिक्र किया था।

Exit mobile version