वेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल मे जलीय जीव पर आधारित कार्यक्रम मे बच्चो ने दी शानदार प्रस्तुति

IMG 20241219 WA0040

वेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल मे जलीय जीव पर आधारित कार्यक्रम मे बच्चो ने दी शानदार प्रस्तुत

कटनी -वेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल कटनी मे चेयरमैन डाॅ.जय चड्डा डायरेक्टर देवासिस सर ,विद्यालय की प्राचार्या राधा नायर के मार्गदर्शन मे जलचर जीवन यानी पानी में रहने वाले जीवों से जुड़ी जानकारियां बच्चों को देने के लिए एक बहुत ही सुन्दर और शानदार गतिविधि विद्यालय प्रांगण में आयोजित की गयी इसमें नर्सरी से सीनियर के,जी तक के नौनिहालों ने भाग लिया था। इसका उद्देश्य समुद्री जीवों से बच्चों को अवगत कराना था।बच्चे झींगा मछली,डाल्फिन, समुद्री कछुए, स्टार फिश , आक्टोपस,व्हेल मछली, समुद्री घोड़े,जैल मछली ,और सुंदर सीरप आदि बनकर जलचर जीवनशैली को समझ रहे थे इस कार्यक्रम को आयोजित और सफल बनाने के लिए संबंधित शिक्षिकाओं की मेहनत के साथ हमारे ड्राइग शिक्षक सुमित जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बच्चों ने अपने को जलचरों की भिन्न भिन्न पोशाकों में पाकर मानो स्वयं को जल में रहने वाला ही मान लिया इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्म विश्वास और स्वयं पर निर्भर होना सीखना है। और ये गुण जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ऐसा संदेश बच्चों को दिया है।बच्चों के अंदर अपने उद्बोधन के माध्यम से आत्मविश्वास भरने। का सफल प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें-  कोतमा में पत्नी की हत्या से सनसनी, चरित्र शंका में 23 वर्षीय पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, रातभर शव के पास सोता रहा आरोपी पति, सुबह मिटाने लगा सबूत