
कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार 8 फरवरी को कटनी में अल्प प्रवास पर रहेंगे। वे यहां परम पूज्य स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
सतना जिले के श्री धारकुंडी आश्रम के संस्थापक पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने 102 वर्ष की आयु में नश्वर देह का त्याग किया है। आज उनकी पार्थिव देह को सड़क मार्ग से सतना जिले के धारकुंडी आश्रम ले जाया जाएगा। कटनी में दिवंगत सच्चिदानंद को बायपास पर मुख्यमंत्री पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 12:15 बजे जबलपुर बायपास स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा के समीप पहुंचकर पूज्य स्वामी जी की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर लगभग 12:45 बजे झिंझरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे।








