Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र को बल प्रदान करने हेतु मेरी दुबई और स्पेन की यह सात दिवसीय यात्रा अब तक की सबसे सफल रही

MOHAN YADAV

MPCM डॉ. मोहन यादव सात दिवसीय दुबई और स्पेन यात्रा के बाद लौट आए हैं। लौटते ही उन्होंने यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद सफल करार दिया।

अब तक की सबसे सफल यात्रा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र को बल प्रदान करने हेतु मेरी दुबई और स्पेन की यह सात दिवसीय यात्रा अब तक की सबसे सफल रही है। इससे प्रदेश को वैश्विक निवेश के नए द्वार मिलेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल विदेश नीति का ही परिणाम है कि विश्व भर में भारत और उसके राज्यों के प्रति विश्वास बढ़ा है। डॉ. यादव ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार अब इन निवेश प्रस्तावों को शीघ्र जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेगी, जिससे निवेशकों को भरोसा मिले और रोजगार की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की साख वैश्विक स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से यह यात्रा बेहद फलदायी रही। मुख्यमंत्री  ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान दुबई और स्पेन की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के माध्यम से प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं सामने आई हैं, जिससे आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Exit mobile version