katniLatest

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर छबील वितरित

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर छबील वितरित

कैमोर। सिख धर्म के पंचम गुरु शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर श्री गुरुद्वारा पंजाबी सभा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ सहित शबद कीर्तन और अरदास कर सभी प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की गई। लंगर प्रसाद वितरण के अलावा पेट्रोल पंप तिराहे पर स्टाल लगाकर शीतल पेय के साथ छबील का वितरण किया गया। समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

IMG 20240611 WA0028

Back to top button