धर्म

चैत्र नवरात्रि 2026 डेट कन्फ्यूजन खत्म? यहां देखें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, 26 या 27 मार्च कब होगी पूजा

चैत्र नवरात्रि 2026 डेट कन्फ्यूजन खत्म? यहां देखें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, 26 या 27 मार्च कब होगी पूजा

नई दिल्ली:चैत्र नवरात्रि 2026 डेट कन्फ्यूजन खत्म? यहां देखें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, 26 या 27 मार्च कब होगी पूजा  चैत्र नवरात्रि 2026 को लेकर इस बार राम नवमी की तिथि पर लोगों के बीच संशय बना हुआ है। कोई इसे 26 मार्च बता रहा है तो कुछ लोग 27 मार्च को राम नवमी मान रहे हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 डेट कन्फ्यूजन खत्म? यहां देखें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, 26 या 27 मार्च कब होगी पूजा

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा। वहीं, नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर 27 मार्च को 10:06 बजे समाप्त होगी।

विद्वानों के अनुसार, भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इस आधार पर 26 मार्च को राम नवमी मनाना शुभ माना जा रहा है, क्योंकि उस दिन दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध रहेगा। हालांकि, उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च को भी राम नवमी मनाई जा सकती है।

कलश स्थापना मुहूर्त (19 मार्च 2026):

  • सुबह 06:52 से 07:53 बजे तक

  • अभिजीत मुहूर्त: 12:05 से 12:53 बजे तक

अष्टमी तिथि:

नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा होगी।

हवन का समय:

हवन 26 मार्च 2026 को नवमी तिथि प्रारंभ होने के बाद किया जा सकता है।

व्रत पारण:

चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण 27 मार्च 2026 को सुबह 10:08 बजे के बाद किया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत पावन पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Back to top button