
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पुलिस आंदोलन का असर सोमवार को रायपुर में शुरुआत में तो देखने को नहीं मिला, लेकिन दोपहर में काफी तादाद में पुलिसकर्मियों की पत्नियां धरनास्थल पर पहुंची। पुलिस की काफी सख्ती के बाद भी कई महिलाएं पहुंचना शुरू हो गई है। ऐसे में अब पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। पुलिस के द्वारा सदर बाजार रोड, कालीबाड़ी, मारवाड़ी श्मशान घाट रोड, पुरानी बस्ती समेत चारो तरफ बेरिकेड्स लगाकर आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया है ।
पुलिस परिवारों के आंदोलन से सशंकित सरकार ने सोमवार को चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठा दिया है। आंदोलन को कुचलने के लिए बर्खास्तगी, नोटिस, और धमकी के बाद पुलिस जवान भी सहमे हुए हैं लेकिन उनकी पत्नियां आंदोलन के लिए आमादा हैं।
सोमवार को राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए रायपुर की ओर आने वाली सड़कों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। हर यात्री वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। राजधानी जाने वाले पुलिस परिवारों की पहचान कर जबरन वाहनों से उतारकर वापस भेजा जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां ट्रेन से उतरने वाले हर यात्री पर नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश भर में पुलिस अधिकारी अपने मातहतों को चेतावनी देते रहे। कई जगहों पर जवानों से लिखित में आंदोलन में भाग न लेने का करारनामा लिया गया। दहशत इतनी ज्यादा है कि कई जवानों ने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया है। व्हाट्सएप संदेशों पर नजर रखी जा रही है।
आंदोलन में सक्रिय पुलिस जवानों के मोबाइल फोन टेप किए जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि यह विषय महत्वपूर्ण है और प्रशासन इसे लेकर गंभीर है।
आंदोलन पर आमादा पत्नी को पीटकर घर से निकाला
भिलाई में हेडक्वार्टर डीएसपी प्रमोद गुप्ता ने रोजनामचे में यातायात विभाग के आरक्षक एस कुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई की अनुसंशा की है। कारण लिखा कि उसकी पत्नी पुलिस परिवारों को आंदोलन के लिए उकसा रही है। इससे डरे साहू ने घर लौटते ही पत्नी डॉली साहू की जमकर पिटाई की और घर से निकाल दिया। डॉली पति पर एफआइआर कराने के लिए थाने पहुंच गई। उसने कहा है कि वह आंदोलन में जरूर जाएगी। इस मामले में एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एएसपी की धमकी
पुलिस परिवारों को समझाने के लिए न्यू पुलिस लाइन दुर्ग पहुंची आइयूसीएडब्ल्यू की एएसपी सुरेशा चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह अपने पद की धौंस दिखाते हुए महिलाओं को आंदोलन का हिस्सा न बनने के लिए बोल रही हैं। किसी के आंदोलन में शामिल होने पर उनके पति को बर्खास्त करने की बात को वह निपटाने जैसे शब्दों से बोलती नजर आ रही हैं। सुरेशा चौबे का कहना है कि उन्होंने माहौल को देखकर इस लहजे में बात की थी।
समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक समेत कई गिरफ्तार
दंतेवाड़ा में पुलिस आंदोलन का समर्थन करने पुलिस लाइन पहुंची विधायक देवती कर्मा और उनकी पुत्री तूलिका को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। इधर रायपुर में पुलिस लाइन जा रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय व समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
-
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
