CDSCO ने सभी राज्यों को बताया नया फार्मा लाइसेंस सिस्टम, घटिया दवाओं पर सख्ती

Screenshot 20250125 100758 Chrome

 

CDSCO ने सभी राज्यों को बताया नया फार्मा लाइसेंस सिस्टम, घटिया दवाओं पर सख्ती,  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने पूरे देश के फार्मा उद्योग के लिए दवा उत्पादन लाइसेंस की नई डोजियर प्रणाली लागू करने का आदेश दिया है। अब कंपनियों को लाइसेंस लेने के लिए एक ही बार में सभी दस्तावेज़ जमा करने होंगे, जिसमें दवा की जांच रिपोर्ट, गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रभाव और उत्पादन से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होगी।

मरा समझकर पहुंचा दिया मुर्दाघर, होश आते ही नग्न हालत में भागा युवक; कहा– शुरू होने वाला था पोस्टमार्टम

मुख्य बिंदु:

  • डोजियर की जांच के बाद ही स्थानीय औषधि नियंत्रक विभाग लाइसेंस देने या न देने की सिफारिश करेगा।

  • इस प्रणाली से घटिया दवाओं पर रोक और फार्मा कंपनियों की जवाबदेही बढ़ेगी।

  • उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों को इस नई प्रक्रिया को लागू करने के लिए नौ पेज का मार्गदर्शन दस्तावेज भेजा गया है।

  • आदेश आयुष दवाओं, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा उपकरणों पर लागू नहीं होगा।

अब तक अलग-अलग राज्यों में दवा लाइसेंस देने की प्रक्रिया अलग-अलग थी, जिससे गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। नई डोजियर प्रणाली से लाइसेंस प्रक्रिया अधिक सख्त और व्यवस्थित होगी और भविष्य में इसी तरह की त्रासदियों को रोकने में मदद मिलेगी।