Latest

CBSE 12वीं बोर्ड: बहरीन से UAE तक 9–11 मार्च की परीक्षाएं टलीं

CBSE 12वीं बोर्ड: बहरीन से UAE तक 9–11 मार्च की परीक्षाएं टलीं

CBSE 12वीं बोर्ड: बहरीन से UAE तक 9–11 मार्च की परीक्षाएं टलीं। CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के कुछ देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड की ओर से 7 मार्च 2026 को जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है।

सीबीएसई के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड ने इन क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय किया है।

11 मार्च तक की परीक्षाएं टलीं

जारी सर्कुलर के मुताबिक, इन देशों में 9 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

सीबीएसई ने यह भी कहा है कि वह 10 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा। इसके बाद 12 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। यानी फिलहाल केवल 9 से 11 मार्च तक की परीक्षाओं को ही टाला गया है, जबकि आगे की परीक्षाओं पर अंतिम फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

Back to top button