Saturday, May 23, 2026
Latest:
FEATUREDदिल्‍ली

CBSE आज कर सकती है परीक्षा की तारीखों का ऐलान, क्राइम ब्रांच ने जीमेल से मांगा जवाब

नई दिल्ली। 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद एसआईटी इसके पीछे के मास्टरमाइंड्स को पकड़ने में लगी है वहीं खबर है कि सीबीएसई इन पेपर्स के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान आज कर सकती है।cbse

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई आज इन तारीखों का ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को एक बैठक हुई थी जिसके बाद माना जा रहा है कि आज इन तारीखों का ऐलान हो सकता है। बता दें कि बोर्ड ने पेपर रद्द करने के साथ ही कहा था कि वो अगले एक हफ्ते में नई तारीखों का ऐलान करेगी। हालांकि, इसे लेकर सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ पेपर लीक की जांच जारी है और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जीमेल से जवाब मांगा है। क्राइम ब्रांच ने जीमेल से सीबीएसई चेयरमैन को भेजे गए उस मेल के बारे में जवाब तलब किया है जिसमें भेजने वाले ने लीक हुए पेपर की हाथ से लिखी कॉपी भेजी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply