katniमध्यप्रदेश

फर्जी अंकसूचियों से डाक विभाग में नौकरी पाने का प्रयास, 8 अभ्यर्थियों पर CBI का शिकंजा जबलपुर में 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जब्त

फर्जी अंकसूचियों से डाक विभाग में नौकरी पाने का प्रयास, 8 अभ्यर्थियों पर CBI का शिकंजा

जबलपुर में 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जब्

जबलपुर, 30 सितंबर। भारतीय डाक विभाग में कथित तौर पर फर्जी अंकसूचियों और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर ने आठ अभ्यर्थियों, अज्ञात लोकसेवकों और निजी बिचौलियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई की आठ टीमों ने आरोपियों के निवास स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए।

सीबीआई के अनुसार नामजद आरोपियों में मानवेन्द्र सिंह सिकरवार, बद्री प्रसाद यादव, देवेन्द्र सिंह चौहान, राजाबाबू अहिरवार, रमाकांत शर्मा, प्रदीप खरे, सौरभ शर्मा और नयन कुमार शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के कथित फर्जी प्रमाण-पत्रों का इस्तेमाल कर अंक बढ़ाकर दर्शाए और डाक विभाग की भर्ती प्रक्रिया में चयन हासिल करने का प्रयास किया। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान कथित फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विभाग ने उनकी अस्थायी नियुक्तियां रद्द कर दी थीं।

सीबीआई ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 420, 467, 468 एवं 471, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Back to top button