Site icon Yashbharat.com

कैश फॉर जज कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा पर गिर सकती है गाज, सरकार मानसून सत्र में ला सकती है महाभियोग प्रस्ताव

कुवैत में बिगड़ी गुलाम नबी आजाद की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, दुनिया के सामने पाकिस्तान को कर रहे बेपर्दा बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें कुवैत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वो अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं. कुवैत में बिगड़ी गुलाम नबी आजाद की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, दुनिया के सामने पाकिस्तान को कर रहे बेपर्दा गुलाम नबी आजाद TV9 Bharatvarsh TV9 Bharatvarsh | Updated on: May 28, 2025 | 6:45 AM ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें कुवैत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वो अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं. सांसद पांडा ने इस बारे में जानकारी दी है. सांसद बैजयंत जय पांडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया ‘हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधे रास्ते में गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. उनकी हालत स्थिर है, वो डॉक्टरों देखरेख में हैं और उनकी कुछ चिकित्सकीय जांच की जाएंगी’. इसके साथ ही सांसद ने ये भी कहा ‘बहरीन और कुवैत में बैठकों में उनका योगदान अत्यधिक प्रभावशाली था और वे बिस्तर पर पड़े होने से निराश हैं. हम सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी उपस्थिति को बहुत याद करेंगे’. Halfway into our delegation’s tour, Shri @ghulamnazad has had to be admitted to hospital. He is stable, under medical supervision, and will be undergoing some tests and procedures . His contributions to the meetings in Bahrain and Kuwait were highly impactful, and he is pic.twitter.com/73CL9nqQGl — Baijayant Jay Panda (@PandaJay) May 27, 2025 गुलाम नबी आजाद ने जताया आभार वहीं गुलाम नबी आजाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ने के बावजूद, ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं. सभी टेस्ट के नतीजे सामान्य हैं. आपकी चिंता और प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद. यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है.’ Blessed to share that despite the extreme heat in Kuwait affecting my health, by Gods grace Im doing fine and recovering well. All test results are normal. Thank you all for your concern and prayers — it truly means a lot! — Ghulam Nabi Azad (@ghulamnazad) May 27, 2025 प्रतिनिधिमंडल में ये लोग शामिल बैजयंत पांडा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद रेखा शर्मा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू और भारतीय राजनयिक हर्ष श्रृंगला शामिल हैं. 23 मई को बहरीन और 25 मई को कुवैत का दौरा पांडा और 76 साल के आजाद उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल हैं जिन्हें भारत ने अलग-अलग देशों में भेजा है. इन प्रतिनिधिमंडलों का काम आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराना है. प्रतिनिधिमंडल ने 23 मई को बहरीन और 25 मई को कुवैत का दौरा किया, जहां आजाद ने दोनों देशों के नेताओं के साथ बैठकों में भाग लिया. ‘बैठकों में आजाद का योगदान अत्यंत प्रभावशाली’ पांडा ने कहा कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में आजाद का योगदान अत्यंत प्रभावशाली था, और उनके बीमार हो जाने से वह मायूस हैं. मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी की राजधानी पहुंचे पांडा ने कहा, ‘सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी उपस्थिति हमें बहुत खलेगी.इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों, विचारकों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेगा. कांग्रेस ने आजाद के स्वास्थ्य पर जताई चिंता इस बीच कांग्रेस ने आजाद के अस्पताल में भर्ती होने पर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आजाद का नाम लिए बगैर सोशल मीडिया पर कहा ‘यह जानकर चिंता हुई कि पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति को मजबूत करने के लिए भेजे गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में से एक को कुवैत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है’ आजाद लंबे वक्त तक कांग्रेस में रहे थे और उन्होंने 2022 में कांग्रेस को छोड़कर अपनी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बना ली थी.

कैश फॉर जज कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा पर गिर सकती है गाज, सरकार मानसून सत्र में ला सकती है महाभियोग प्रस्ताव दिल्ली हाईकोर्ट(Delhi High Court) के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) के लिए स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि उन पर लगे आरोपों को सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति ने गंभीरता से लिया है

Transfer: सरकारी तबादलों की डेडलाइन तय, मध्यप्रदेश में 10 जून तक होंगे ट्रांसफर

केंद्र सरकार आगामी मॉनसून सत्र में उनके खिलाफ महाभियोग लाने पर विचार कर रही है. 3 मई को गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद वहां बड़ी मात्रा में नकदी की गड्डियां पाई गईं, जो कि प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होती हैं.

कैश फॉर जज कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा पर गिर सकती है गाज, सरकार मानसून सत्र में ला सकती है महाभियोग प्रस्ताव

यह समिति 22 मार्च को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (CJI) द्वारा स्थापित की गई थी, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी एस संधवालया, और कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनु सिवरमन शामिल थीं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जांच रिपोर्ट की एक प्रति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी, जिसमें न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश की गई थी.

इस्तीफे से इनकार

जस्टिस वर्मा से रिपोर्ट के बाद इस्तीफा मांगा गया, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया. उन्हें 20 मार्च को ट्रांसफर करके इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया था. 5 अप्रैल को उन्होंने शपथ ली, लेकिन अब तक उन्हें कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपा गया है.

सरकार मॉनसून सत्र में ला सकती है प्रस्ताव

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार मॉनसून सत्र में एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है. इस संदर्भ में, दोनों सदनों के अध्यक्षों से अनुरोध किया जाएगा और विपक्ष से भी इस मुद्दे पर सहमति प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा.

संसदीय कानून के अनुसार, महाभियोग प्रस्ताव को लाने के लिए लोकसभा में न्यूनतम 100 सांसदों और राज्यसभा में कम से कम 50 सांसदों का समर्थन आवश्यक है. इसके बाद, दोनों सदनों में प्रस्ताव को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करना अनिवार्य है.

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, उन्हें अभी तक सरकार की तरफ से कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया गया है. हालांकि, यह जानकारी मिली है कि सभापति जगदीप धनखड़ और अध्यक्ष ओम बिरला विपक्षी नेताओं से बातचीत कर सर्वसम्मति स्थापित करने का प्रयास करेंगे.

जस्टिस वर्मा के आवास पर 14 मार्च को लगी थी आग

जस्टिस वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित निवास में 14 मार्च को रात लगभग 11:35 बजे आग लग गई. अग्निशामक दल ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया. इस घटना के दौरान 500-500 के जले हुए नोटों के बंडल मिलने की सूचना ने मामले को और गंभीर बना दिया. इसके परिणामस्वरूप, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने प्रारंभिक जांच का आदेश दिया और जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से न्यायिक कार्य से हटा कर इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गयाकैश फॉर जज कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा पर गिर सकती है गाज, सरकार मानसून सत्र में ला सकती है महाभियोग प्रस्ताव

Exit mobile version