NSUI के छात्र नेताओं के खिलाफ केस, शिक्षा मंत्री के घर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के छात्र नेताओं के ऊपर आरोप है कि उन्होंने नई दिल्ली में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बिना इजाजत के कुशक रोड पर प्रदर्शन किया. जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहते हैं. एनएसयूआई के यह सभी छात्र नेता नीट एग्जाम मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
देश में NEET के एग्जाम को लेकर छात्रों में गुस्सा है. नीट यूजी 2024 के रिजल्ट आने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रिजल्ट आने के बाद ग्रेस मार्क्स को लेकर छात्रों में गुस्सा है. जिसके चलते छात्र सुप्रीम कोर्ट और सरकार से इन चीजों पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.
इसी बीच देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के सामने NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने छात्रों के खिलाफ एक्शन लिया. दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन करने के चलते एनएसयूआई के छात्र नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
NSUI छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एनएसयूआई के छात्र नेताओं के ऊपर आरोप है कि उन्होंने नई दिल्ली में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बिना इजाजत के कुशक रोड पर प्रदर्शन किया. जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहते हैं. एनएसयूआई के यह सभी छात्र नेता नीट एग्जाम मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. नीट एग्जाम को लेकर छिड़े विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि सरकार परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी सहन नहीं करेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.”








