katniमध्यप्रदेश

शादी बारात और पर्वों की चुनौती का भी सामना कर रहे परीक्षार्थी,नहीं थम रहा डीजे का शोर,,होली और रमज़ान भी परीक्षा के बीच 

शादी बारात और पर्वों की चुनौती का भी सामना कर रहे परीक्षार्थी,नहीं थम रहा डीजे का शोर,,होली और रमज़ान भी परीक्षा के बीच

कटनी। कटनी जिले सहित पूरे प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी और हाइ स्कूल बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। अगले सप्ताह यानी 18 फरवरी से सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षाएं भी प्रारंभ हो रहीं। मंडल और सीबीएसइ की ये बोर्ड परीक्षाएं 10 वीं – 12 वीं के लाखों परीक्षार्थियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। विद्यार्थियों के साथ – साथ अभिवावक भी इस चुनौती से जूझ रहे। परीक्षाओं की इन चुनौतियों के अलावा परीक्षार्थियों के सामने और भी अनेक चुनौतियां हैं जिनका सामना उन्हें करना पड़ रहा।
ग़ौरतलब है कि हायर सेकेंडरी और हाइ स्कूल की ये बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर मार्च माह से प्रारंभ हुआ करतु थीं पर इस बार मंडल ने थोड़ा जल्दी दिखाई और 10 फरवरी से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी। कल 10 फरवरी मंगलवार को अंग्रेज़ी के प्रश्रपत्र के साथ बारहवीं की परीक्षाओं की शुरुआत हुई है तो दो दिन बाद 13 फरवरी शुक्रवार से दसवीं की परीक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक सप्ताह बाद याने 18 जनवरी से सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षाएं भी प्रारम्भ हो रहीं। विद्यार्थी सब कुछ भूलकर अपना फ़ोकस पढ़ाई पर केंद्रित करने का प्रयास कर रहे पर इसमें उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। बताया गया कि फरवरी के इस महीने में शादियों के कई मुहूर्त हैं। अनेक परिवारों में शादियों की चहल पहल है। इन परिवारों के अलावा इनके आस – पास रहने वाले विद्यार्थी भी ब्याह बारात की इस चकचौंन्ध से खुद को नहीं बचा पा रहे। विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारियां प्रभावित न हों इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर आदि पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। कटनी कलेक्टर द्वारा इस बार भी डीजे और लाउडस्पीकरों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे पर इस पर रोक नहीं लग पाई। बारात लगाने में तो डीजे का खुले आम उपयोग हो रहा वहीं रिसेप्शन आदि के दौरान भी कई जगह डीजे बजते रहते हैं। शिकायतों पर भी पुलिस या प्रशासन कोई करवाई नहीं करता। कालोनियों के समीप बारात घरों के आस पास तो पूरी रात डीजे का यह शोर गूंजता रहता है।
तीन दिन रहेगी होली की मस्ती और खुमार
परीक्षाओं के दौरान ही होली पर्व पड़ रहा। आगामी 3 मार्च को होलिका दहन के बाद 4 मार्च को धुरेड़ी होगी। 3 मार्च से लेकर 5 – 6 मार्च तक होली की मस्ती और खुमार होगा। विद्यार्थियों को इन सब से भी खुद को दूर रखना होगा। अगले सप्ताह से मुस्लिम बन्धुओं के सबसे पाक महीने रमज़ान की शुरुआत भी हो रही। इस दौरान अनेक परीक्षार्थी भी रोजा रखते है। इसके अलावा भी अनेक आयोजन ऐसे हो रहे जो परीक्षार्थियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

Back to top button