Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

आकांक्षी विकासखंड रीठी में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बनी रणनीति

रीठी  आकांक्षी विकासखंड रीठी में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रणनीति बनी, कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और सीईओ जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत के द्वारा वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश पर मंगलवार को विकासखंड रीठी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चंदूलाल पनिका की अध्यक्षता में समस्त विभागों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्धारित सूचकांकों पर ब्लॉक लेवल अधिकारियों के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के द्वारा की गई ।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग पशुपालन,कृषि, जल संसाधन, शिक्षा, एनआरएलएम ,स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विभागों की विभागवार वर्तमान स्थिति की तुलनात्मक स्थिति का अध्ययन राज्य स्तर के औसत एवं राष्ट्रीय स्तर के औसत के आधार पर किया गया। सभी विभागों को जिन सूचकांकों पर वर्तमान स्थिति राज्य के औसत से खराब है उन पर प्रभावी और परिणामदाई क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किए गए साथ ही सूचकांक में से दो बिंदु चयनित कर उन पर एक सप्ताह में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी विभागों के द्वारा आकांक्षी ब्लॉक की प्रगति राज्य के औसत के बराबर लाने हेतु आवश्यक सुझाव लिए गए जिसके अनुसार रणनीति तैयार की गई।
आगामी समय में समस्त विभागों की प्रति सप्ताह आकांक्षी ब्लॉक हेतु निर्धारित सूचकांको पर समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम