Latest

बुरहानपुर के कारोबारी ने शहर के कारोबारी को लगाया पौने पांच लाख का चूना

बुरहानपुर के कारोबारी ने शहर के कारोबारी को लगाया पौने पांच लाख का चूना

कटनी। शहर के एक चायपत्ती कारोबारी को बुरहानपुर के एक व्यापारी ने लगभग पौने 5 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है। शहर के व्यापारी से बुरहानपुर के कारोबारी ने कुछ समय पूर्व 12 क्ंिवटल चायपत्ती का सौदा किया था।

सौदा के तहत शहर के कारोबारी ने बुरहानपुर के कारोबारी के खाते में 4 लाख 74 हजार रूपये की रकम भेजी लेकिन बुरहानपुर के कारोबारी ने महज दो क्ंिवटल चायपत्ती ही शहर के व्यापारी को भेजी। अब इस मामले कोतवाली पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा के मुताबिक माधवनगर थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी अशोक मिश्रा ने एक लिखित शिकायत देकर बुरहानपुर के कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार चायपत्ती बेचने वाले बुरहानपुर निवासी ऋृषिकेश पिता सुभाष अत्रे ने अशोक मिश्रा से 12 क्ंिवटल चायपत्ती देने के लिए सौदा किया था। इसके लिए अशोक मिश्रा के द्वारा ऋषिकेश को 4 लाख 74 हजार रूपये बैंक खाते में ट्रासफर किए लेकिन ऋषिकेश के द्वारा केवल दो क्ंिवटल चायपत्ती ही अशोक मिश्रा को भेजी।

शेख बची हुई 10 क्ंिवटल चायपत्ती मांगने पर भी नहीं भेजी जा रही है और ना ही रूपये वापस किए जा रहें है। इस मामले में पुलिस ने धारा 406 के तहत अपराध दर्ज करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button