Budhani By Election Result: बुधनी में भाजपा प्रत्याशी 5000 से ज्यादा मतों से आगे, धीमी गति से चल रही काउंटिंग
Budhani By Election Result: बुधनी में भाजपा प्रत्याशी 5000 से ज्यादा मतों से आगे, धीमी गति से चल रही काउंटिंग
Budhani By Election Result: बुधनी में भाजपा प्रत्याशी 5000 से ज्यादा मतों से आगे, धीमी गति से चल रही काउंटिंग। मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतों की गणना सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। यहां एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए हैं।
बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। बुधनी में पांच राउंड की मतगणना हो चुकी है। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 5362 मतों से आगे चल रहे हैं।
बहुत धीमी चल रही वोटों की गिनती
पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है। हालांकि, यहां काफी धीमी गति से काउंटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सुबह 10 बजे तक विजयपुर उपचुनाव में 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी।
बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी।
पहला राउंड
राजकुमार पटेल कांग्रेस – 11207
रमाकांत भार्गव बीजेपी – 4726
राजकुमार पटेल आगे – 6532
पहले राउंड की गिनती – 16481
दूसरा राउंड
राजकुमार पटेल कांग्रेस – 16937
रमाकांत भार्गव बीजेपी – 15965
दूसरा राउंड में राजकुमार पटेल कुल 1008 आगे
तीसरा राउंड
कांग्रेस-24731
बीजेपी-26540
तीसरे राउंड में भाजपा के रमाकांत भार्गव कुल 1809 वोट से आगे
चौथे राउंड की स्थिति
भाजपा – 35990 वोट,
कांग्रेस – 32288 वोट।
भाजपा प्रत्याशी 3702 मतों से आगे।
पांचवा राउंड
बीजेपी – 45156
कांग्रेस – 39794
भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 5362 मतों से आगे।
शिवराज सिंह चौहान की इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।








