Budget 2021 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में पेश करेंगी उम्मीदों का बजट, इनकम टैक्स में मिल सकती है बड़ी राहत

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेंगी। इस केंद्रीय बजट (Union Budget 2021-22) की महत्ता काफी अधिक है क्योंकि वित्त मंत्री कोरोना संकट के बीच यह बजट पेश करने जा रही हैं।

इस वैश्विक महामारी से ना सिर्फ बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है बल्कि इकोनॉमी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऐसे में देश के मिडिल क्लास के लोग, किसान, गरीब एवं वंचित तबका, विश्लेषक और उद्योगपति इस बजट से काफी आस लगाए बैठे हैं।

साथ ही इस बजट में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, लोगों को महंगाई से राहत मिलने और इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है।

इस बात की उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में सरकार राजकोषीय घाटे को थोड़े समय के लिए नजरंदाज कर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं कर सकती है।

India Budget 2021 LIVE News: बजट से जुड़ी खास बातें इस प्रकार हैः

वित्त मंत्री को जानिए:

यहां देख सकते हैं वित्त मंत्री का बजट भाषण लाइवः 

सीतारमण अपना तीसरा और नरेंद्र मोदी सरकार का कुल नौवां (एक अंतरिम बजट सहित) केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम लोगों, मध्यम वर्ग, किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों को काफी उम्मीदें हैं। विश्लेषकों के मुताबिक सरकार नौकरियों के सृजन, ग्रामीण विकास, विकास से जुड़ी योजनाओं, औसत टैक्सपेयर के हाथ में अधिक पैसे देने के लिए कदम उठा सकती है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं।

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा थाः 

विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि यह बजट इकोनॉमी के दोबारा तेज वृद्धि हासिल करने के लिहाज से सबसे अहम होगा। उल्लेखनीय है कि देश की इकोनॉमी को कोरोना महामारी और उसे फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से काफी अधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में भारत को निर्धारित समय के भीतर पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए सरकार को इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र पर खर्च बढ़ाने की दरकार होगी।

Exit mobile version