Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

Budget 2019 LIVE : वित्त मंत्री संसद में पढ़ रही हैं बजट भाषण, पढ़ें इसकी बड़ी बातें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार 2.0 का पहला पूर्ण आम बजट आज संसद में पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 बजे लोकसभा के पटल पर आने वाले वित्त वर्ष के लिए सरकार का बजट पेश किया। वित्त मंत्री आम बजट में सुधारों की दिशा में कदम उठाते हुए बचत, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उपायों का एलान कर सकती हैं। साथ ही वह रोजगार बढ़ाने के लिए एमएसएमई और खासकर नई कंपनियों को प्रोत्साहन और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बजटीय प्रावधान भी कर सकती हैं।

Live Update:

– वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य की बात की।

– वित्त मंत्री ने सदन में अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है।

– निर्मला सीतारमन का बजट भाषण सुनने के लिए उनका परिवार भी संसद पहुंचा है।

– राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंच चुकी हैं जहां अब वो केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगी। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी।

राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति लेने के साथ ही वित्त मंत्री ने उन्हें बजट की कॉपी भी सौंपी।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दफ्तर से निकलीं लेकिन उनके हाथ में पारंपरिक ब्रीफकेस की बजाय एक फोल्डर था जो लाल रंग के पकड़े से बंधा था और उस पर अशोक चिन्ह बना था।

इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई जहां वो राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति लेंगी।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने दफ्तर पहुंच चुकी हैं और यहां से वो अपने हाथ में घोषणाओं के पिटारे से भरा ब्रीफकेस लेकर निकलेंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply