
नई दिल्ली। मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में गांव, गरीब और पिछड़े तो नजर आए, मगर मिडिल क्लास को राहत पहुंचाने के लिए बजट में बहुत ज्यादा कुछ नजर नहीं आया। ऐसे में कांग्रेस ने मौजूदा मोदी सरकार के इस आखिरी बजट को लेकर चुटकी ली।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि बजट में किसानों और पिछड़े तबके के लिए वित्त मंत्री जेटली ने कुछ रियायतों का ऐलान तो किया, मगर ये छूट कम और गलत वक्त पर दी गई है।
मोदी सरकार के नए साथी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बजट की जमकर तारीफ की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में गरीबों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। इसके लिए सरकार ने नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम शुरू की। जिससे करोड़ों गरीबों को फायदा मिलेगा।








