BSP गठबंधन पर अजय सिंह राहुल का बयान, 16 सीटों पर बनता है बसपा का हक

ajay singh rahul

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के बारे में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि बसपा का 16 सीटों पर वाजिब हक बनता है. यूपी की सीमा से लगे चंबल, बुंदेलखंड औऱ विंध्य इलाके में बीएसपी से तालमेल होना चाहिए.

यह पूछे जाने पर कि गठबंधन की जरूरत क्यों है, उन्होंने कहा कि एमपी मे दो ऐसी पार्टियां हैं जिनके वोट परसेंटेज कम हैं. 6-7 फीसदी औऱ दूसरे के दो तीन फीसदी लेकिन बहुत सारी सीटों पर इनकी वजह से कांग्रेस को नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि हमारे आलाकमान की सोच है कि अब कोई चांस ना लिया जाये औऱ फिजूल में वोट का बंटवारा ना हो.

 

अजय सिंह ने कहा कि गठबंधन किस स्तर पर हो या कितनी सीटों पर गठबंधन होता है ये समय बताएगा, लेकिन बीएसपी 11 सीटों में दूसरे स्थान पर है औऱ चार विधायक हैं. तो स्वाभाविक है कि 16 तक सीटें होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये मेरा तर्क है कि इतनी सीटों पर इनका वाजिब हक बनता है.

अजय सिंह ने कहा कि गठबंधन किस स्तर पर हो या कितनी सीटों पर गठबंधन होता है ये समय बताएगा, लेकिन बीएसपी 11 सीटों में दूसरे स्थान पर है औऱ चार विधायक हैं. तो स्वाभाविक है कि 16 तक सीटें होना चाहिए

 

यह पूछे जाने पर कि किन इलाकों में तालमेल की ज़रूरत है, उन्होंने कहा कि यूपी से लगे ग्वालियर चंबल और कुछ हिस्से बुंदेलखंड और विंध्य में बीएसपी का असर है औऱ यहीं पर तालमेल होना चाहिए. बसपा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये पुरानी कहानी है काफी पानी बह चुका है.

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बसपा से गठबंधन का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं प्रदेश में दोनों ने सीटों का बंटवारा भी कर लिया है. कांग्रेस राज्य में बीएसपी को 26 सीटें देने को राजी हो गई है, जबकि 204 सीटों पर कांग्रेस खुद अपने प्रत्याशी उतारेगी