Technology

BSNL ने लॉच की पतंजलि की सिम

जबलपुर। बीएसएनएल ने पतंजलि से करार कर प्री पेड प्लान शुरू किया है। इस प्लान के तहत 144 रुपए के रिचार्ज, एफआरसी पर ग्राहकों को पूरे 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस करने की सुविधा मिलेगी और रोमिंग भी नहीं लगेगी। उक्त जानकारी बीएसएनएल के महाप्रबंधक राजेश सोनी ने पत्रकार वार्ता में बताई। उन्होने बताया कि पतंजलि संस्था से जुड़े भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ युवा भारत पतंजलि किसान सेवा व स्वदेशी समद्घि कार्डधारकों को मिलेगा एवं इस प्लान के लिए बीएसएनएल ने पतंजलि के साथ अनुबंध किया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर, कटनी शहर में बीएसएनएल के मोबाइल नेटवर्क को अपग्रेड कर अत्याधुनिक नोकिया बीटीएस के साथ बदल दिया गया है साथ ही बीएसएनएल का कवरेज भी बढ़ाया जा रहा है।
लैंडलाइन के नए ग्राहकों के खुशखबरी
महाप्रबंधक ने जानकारी में बताया कि बीएसएनएल ने लैंडलाइन से जुड़ने वाले नए ग्राहकों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात देते हुए बीएसएनएल द्वारा प्लान बीबीजी कॉम्बो यूएलडी 45 जीबी लान्च किया गया है। जिसमें केवल 99 रूपयें प्रतिमाह में अनलिमिटेड सभी नेटवर्क कॅाल के साथ 20 एमबीपीएस 1.5 जीबी प्रतिदिन तक की स्पीड वाला ब्राडबैण्ड़ मिलेगा। इस दौरान पत्रकारवार्ता में महाप्रबंधक ग्रामीण गिरीराज सिंह, बीएल पंजेरिया, एससी जायसवाल, जनसंपर्क अधिकारी जीपी दुबे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button