Latest
मध्यप्रदेश के सागर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेपाल पैलेस में मां सहित दो बेटियों की नृशंस हत्या
मध्यप्रदेश के सागर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेपाल पैलेस में मां सहित दो बेटियों की नृशंस हत्या

मध्यप्रदेश के सागर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेपाल पैलेस में मां सहित दो बेटियों की नृशंस हत्या। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेपाल पैलेस में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मंगलवार रात एक घर में महिला और उसके दो बेटियों के रक्त रंजित शव मिले हैं। हत्या धारदार हथियार से की गई है। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पति और देवर पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मायके वालों ने लगाए आरोप
पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे नेपाल पैलेस निवासी विशेष पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर में उसकी पत्नी 30 वर्षीय वंदना पटेल, 10 वर्षीय अवंतिका और 3 वर्षीय अन्विका के शव मकान में मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल की जांच की। मृतका वंदना पटेल के मायके वालों का कहना है कि घर में अक्सर क्लेश बना रहता था।
बेटी के पास गई थी सास
मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने जाकर जांच पड़ताल की। बुधवार सुबह पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मकान में महिला, दो बेटियों और पति के अलावा उसकी सास भी रहती थी। सास घटना के समय अपनी बेटी की ससुराल में थी। वहीं देवर दमोह में सरकारी नौकरी करता है। मृतका का पति विशेष पटेल जिला अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर है।
तीन मंजिला मकान में ऊपर रहते हैं किरायेदार
जानकारी के मुताबिक तीन मंजिल मकान के भूतल में पटेल परिवार रहता है। ऊपर के दो हिस्सों में किरायेदार रहते हैं। किरायेदारों के मुताबिक उन्होंने रात में किसी तरह की चीखने-पुकारने की आवाज नहीं सुनी। हत्या की खबर मिलते ही आइजी प्रमोद वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर वंदना और अवंतिका का शव किचन और अन्विका की लाश बेडरूम में पलंग के नीचे पड़ी थी। तीनों के सिर से खून बह रहा था। कमरे और किचन में काफी खून बिखरा था।
पैसों को लेकर भाइयों में है विवाद
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि विशेष व उसके भाई प्रवेश में कुछ दिन से अनबन चल रही है। उनके पिता पीडब्ल्यूडी में थे। उनके रिटायरमेंट के बाद बड़ी रकम मिली थी। दोनों भाइयों के बीच इसी के बाद से विवाद है। पुलिस ने तीनों शवों को पीएम के लिए जिलाा अस्पताल भेजा है। फिलहाल हत्या की सुई विशेष व प्रवेश पर घूम रही है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।