Thursday, May 7, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअजब गजबउत्तरप्रदेश

Bride Slapped Groom : विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जड़ा थप्पड़, फिर…

Bride Slapped Groom: यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में रविवार को नई नवेली दुल्हन की गाड़ी जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरु कर दिया।

लेकिन अभी कुछ पल ही बीते थे कि वाहन से नीचे उतरते हुए दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया और दुल्हन का लिवास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

लवायन गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। नियत तिथि को गाजे बाजे के साथ बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंची। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया।

दूसरे दिन रविवार की सुबह दुल्हन बिदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। परिवार की महिलाए परछन कर दुल्हन को घर में ले जाने की तैयारी कर रही थी कि इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दी।

पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेती बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है।

वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर बधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम