Monday, May 25, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

Breast Feeding Troll: नेहा धूपिया से शख्स ने ब्रेस्टफीडिंग का वीडियो पोस्ट करने के लिए कहा, फैन ने करारा जवाब देकर की बोलती बंद

नेहा धूपिया बेबाक अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। अब नेहा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने तो नहीं लेकिन उनकी फैन ने ट्रोल करने वाले शख्स को ऐसी खरी खोटी सुनाई कि उसकी बोलती बंद हो गई।

फैन ने दिया जवाब

दरअसल नेहा ने काफी पहले ब्रेस्टफीड कराते हुए बेटी के साथ की तस्वीर पोस्ट की थी। जिस पर एक शख्स ने भद्दा कॉमेंट किया। शख्स के कॉमेंट को नेहा सबके सामने लेकर आई हैं।

ट्रोल करने वाले ने उनकी तस्वीर पर लिखा- ‘क्या आप अपना ब्रेस्टफीडिंग वीडियो पोस्ट कर सकती हैं? विनम्र निवेदन हैं।‘ शख्स को सबक सिखाते हुए @crazylilmum नाम की एक यूजर ने लिखा- ‘मैं आपके पेज पर आपकी मां और आपकी दादी (या नानी) की तस्वीरें देख सकती हूं। कृपया उनसे पूछें। वो आपको दिखा देंगी।‘

शख्स को लिया आड़े हाथों

नेहा ने इस कॉमेन्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं सामान्यत: ऐसे कॉमेन्ट्स को या तो अनदेखा करती हूं या फिर डिलीट कर देती हूं लेकिन मैं यह सबके सामने लेकर आई। ऐसे लोग ही ब्रेस्टफीडिंग की स्थिति को कई मांओं के लिए शर्मनाक बना देते हैं।‘

मां होना मुश्किलों भरा सफर 

नेहा ने कैप्शन में लिखा- ‘नई मां की यात्रा कुछ ऐसी होती है कि केवल वही समझ सकती हैं। हम लोग एक तरफ हैप्पी साइड देखते हैं लेकिन दूसरी ओर यह भारी जिम्मेदारियां से भरा और भावनात्मक रूप से थकान से भरा होता है। एक मां होना मुश्किलों भरा है और वो बस करती हैं जो करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कि इस पर सवाल किया जाए, मजाक बनाया जाए या सबसे बदतर ट्रोल किया जाए। मैं इन सबसे गुजर चुकी हूं और मुझे पता है यह कितना मुश्किल है।‘

ब्रेस्टफीडिंग सामान्य है 

नेहा ने आगे अपनी फैन का भी शुक्रिया किया। उन्होंने आगे लिखा कि ‘यह मां के ऊपर है कि वो किस तरह फीड या ब्रेस्टफीड कराना चाहती हैं। हमने हमेशा देखा है कि लोग मां के ब्रेस्टफीडिंग कराने को सेक्शुअली देखते हैं। हम ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाना चाहते हैं। यह असंवेदनशील कॉमेन्ट इसका उदाहरण है कि आखिर क्यों हमारे देश में महिलाओं के लिए अजीब स्थिति बना दी जाती है। इन्हें सामने लाना चाहिए। चलिए ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाते हैं ना कि सेक्शुअलाइज।‘

https://www.instagram.com/nehadhupia/?utm_source=ig_embed&ig_mid=29BB06E0-EABA-4125-BDA8-5BE1B12C448A

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम