कटनी। जबलपुर के रसल चौक में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ होटल जाने वाले मार्ग पर सड़क पर जा रही एक युवती को एक लड़के ने रास्ता रोका और कुछ बातचीत विवाद के बाद हमलावर ने देसी पिस्तौल निकाल और एक के बाद एक युवती पर गोलियां दागना शुरू कर दिया।
27 साल की लड़की को पसली के नीचे दो गोलियां लगी इसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना को देखने वाले लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 को दी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही आरोपी हमलावर को भागते समय पुलिस ने घर दबोचा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है इसके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि घायल लड़की जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नर्स के रूप में काम करती है। लड़की का नाम माधुरी चौधरी 27 वर्ष निवासी कटनी है। आरोपी युवक का नाम संदीप सोनी पिता चंद्रिका सोनी उम्र 34 वर्ष है आरोपी भी कटनी का ही रहने वाला है। लड़की की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

