बड़वारा थाना में पदस्थ कटनी निवासी प्रधान आरक्षक हीरालाल निषाद की सड़क हादसे में मौत

कटनी। कटनी के खिरहनी फाटक क्षेत्र निवासी प्रधान आरक्षक हीरा लाल निषाद का कुछ देर पहले सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया।

हीरालाल निषाद बड़वारा थाने में पदस्थ थे। ड्यूटी से लौटते वक्त कटनी के सुरकी टैंक के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक जा घुसी, जिससे हीरालाल की मौके पर मौत हो गई। हीरालाल बुलेट गाड़ी में सवार थे।

मिली जानकारी अनुसार हीरालाल की गाड़ी का पिछला चक्का पंचर हो जाने के कारण बुलेट अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे हीरालाल की मौके पर मौत हो गई।

शहर में हीरालाल काफी जाने पहचाने पुलिस कर्मी थे जिन्होंने बेहद मेहनत से पुलिस की सर्विस प्राप्त की। उनकी मिलनसरिता सभी को पसंद थी।

बताया गया कि पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक हीरालाल निषाद की कटनी के सुर्खी टैंक के समीप सड़क किनारे बिगड़े खड़े ट्रक में बुलेट मोटर साइकिल टकराने से सिर में लगी चोट के कारण म्रत्यु हो गई। अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे तभी अचानक सुरकी टैंक के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही सिर में लगी गम्भीर चोट के कारण हीरालाल की मौत हो गई। घटना की खबर के बाद खिरहनी फाटक क्षेत्र तथा पुलिस मोहकमे में शोक  है।

Exit mobile version