Latest

BREAKING-बूंदी में बारातियों की बस नदी में गिरी; 24 लोगों की मौत, 30 लोग सवार थे

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले में बुधवार सुबह बारातियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती सूचना के मुताबिक, बारात कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। इसमें 30 लोग सवार थे। घटना हाईवे के पापड़ी गांव में हुई। प्रशासन ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की भरसक कोशिश की। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। मरने वालों में अधिकांंश पुरुष हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम