katniLatestमध्यप्रदेश
BREAKING: बारातियों से भरी बस पलटी दुल्हन की दादी की मौत

बरही/कटनी। शहडोल जिले के ग्राम गोहपारू से सतना जिले के ऊँचेहरा जा रही बारातियों से भरी बस ग्राम महरोइ के पास गुरुवार की अलसुबह करीब 5 बजे अनियत्रित होकर पलट गई।
हादसे में दुल्हन की दादी रामबाई गुप्ता 65 वर्ष की अकाल मौत हो गई, वही 3 दर्जन बाराती घायल हुए है, जिन्हें बरही अस्पताल के बाद जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया है।
बताया गया है कि गोहपारू निवासी अशोक गुप्ता की बेटी शालिनी गुप्ता का आज ऊँचेहरा में विवाह होना था। गुप्ता परिवार रात 2 बजे लड़की को लेकर ऊँचेहरा के लिए रवाना हुआ था, तभी तहसील मुख्यालय बरही से करीब 15 किलोमीटर दूर उमरिया जिले के ग्राम म्हरोई में यह भीषण हादसा हुआ।








