jabalpurLatest

बाइक से कट लगने के विवाद पर जबलपुर के शहपुरा में गोली चली, एक गम्भीर

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में गोली चलने की खबर के बाद सनसनी है। सूत्रों के मुताबिक गोली लगने से प्रदीप सेंगर पिता रमेश सिंह सेगर नामक शख्स घायल है।

बाइक से कट लगने के विवाद में शहपुरा में बुधवार देर रात एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने पूर्व सरपंच के बेटे को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी है। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

शहपुरा में भैरव मंदिर के पास हुई घटना
पुलिस के अनुसार शहपुरा कस्बे में वार्ड नंबर 14 निवासी प्रदीप सिंह के चचेरे भाई अनंत सिंह दोपहर में बाइक लेकर निकला था। भैरव मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक सिंह से उसके वाहन से कट लग गया था। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। रात में अनंत ने इसकी जानकारी चचेरे भाई प्रदीप सिंह को दी। प्रदीप के पिता रमेश सिंह पूर्व सरपंच रह चुके हैं। जबकि वर्तमान में अनंत की मां सुधा सिंह सरपंच हैं।

युवक को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पेट में लगी गोली का ऑपरेशन किया गया - Dainik Bhaskar
युवक को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पेट में लगी गोली का ऑपरेशन किया गया

विवाद हल करने गए थे अभिषेक सिंह के घर
बताते है कि प्रदीप सिंह चचेरे भाई अनंत और परिवार के अन्य लोगों के साथ अभिषेक सिंह के घर दोपहर में हुए विवाद में समझौता करने के लिए गया था। वहां बातचीत के दौरान उनकी बहस हो गई। प्रदीप सिंह के मुताबिक अभिषेक सिंह अचानक बातचीत से उठा और घर के अंदर चला गया। इसके बाद उसने छत पर चढ़कर पिस्टल से गोली चला दी। गोली प्रदीप के पेट में लगी है। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले आए। जहां देर रात तक ऑपरेशन किया गया।
मीटिंग छोड़कर भागे टीआई
वारदात के समय एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा जिले के सभी टीआई की बैठक ले रहे थे। तभी इस घटना की जानकारी पहुंची। बैठक छाेड़कर टीआई सीएम शुक्ला शहपुरा के लिए रवाना हुए। वहां तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मामले में अभिषेक सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए आसपास के अन्य थानों का बल भी बुला लिया गया है। पुलिस देर रात तक आरोपी की धर पकड़ में जुटी थी।

Back to top button