Latest

Breaking: छग नक्सली हमले में भाजपा विधायक सहित 5 जवान शहीद

Naxals attack BJP convoy in Chhattisgarh Live Updates: नक्सलियों ने छत्‍तीसगढ़ में बड़े हमले को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा में नक्सिलयों ने चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफि‍ले को निशाना बनाया। हमले में विधायक समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं। नक्‍सलियों ने एंटी लैंडमाइन से पहले ब्‍लास्‍ट किया। इसके बाद धारदार हथियारों से विधायक पर हमला किया गया। बता दें, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी 11 अप्रैल को वोटिंग होना है। दंतेवाड़ा इलाका बस्तर लोकसभा सीट के तहत ही आता है। पढ़िए हर अपडेट –

09 April 2019

  • 06:42 PM भाजपा विधायक के काफिले के पीछे तीन और वाहन चल रहे थे, जिनमें जवान सवार थे। घटना के तुरंत बाद वहां फायरिंग भी हुई। वाहनों में सवार जवानों ने नक्सलियों पर फायरिंग की। नक्सलियों ने भी दूसरी ओर से गोलियां बरसाईं और फिर वे वहां से भाग खड़े हुए। घटना स्थल को फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहां अतिरिक्त बल को भी भेजा गया है। घटना स्थल से शवों को जिला मुख्यालय लाने की तैयारी की जा रही है।

  • 06:41 PMहमले के बाद मुख्‍यमंत्री सीएस बघेल अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं।
  • 06:36 PMधमाके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर रहे नक्सलियों का भी फायरिंग कर जवाब दिया।

Leave a Reply

Back to top button