Latestमध्यप्रदेश
Breaking खंडवा में अवैध LPG गैस गोदाम में दनादन धमाके, 17 सिलेंडर ब्लास्ट लगी भीषण आग

Breaking News खंडवा में एक LPG गैस गोदाम में दनादन धमाके हुए। भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अभी तक 17 सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके हैं।
आग से गैस की टंकियां में लगातार विस्फोट होने से आसपास के मकान में भी आग की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है। मकान में दो लोग घायल हुए हैं।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना एक टंकी फटने से हुई है। शहर के घासपुरा क्षेत्र स्थित राजा पवार मराठा के मकान में रात्रि 8:15 बजे आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
मकान में गैस की टंकियां का अवैध रूप से भंडारण होने से आग बेकाबू हो गई। जिसे काबू करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम और पुलिस की टीम करीब 1 घंटे से जुटी हुई है।








