
कटनी। कटनी स्टेशनों के आऊटर रेलवे लाइन में मोबाइल छीनने की घटनाओं में अंकुश नहीं लगा पा रही रेल पुलिस। आज फिर एक ट्रेन के डिब्बे के गेट में खड़े यात्री का डंडा मारकर मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है।
Breaking कटनी में डंडा मारकर फिर यात्री का मोबाइल छीना, ट्रेन से नीचे गिरा यात्री गम्भीर
जानकारी के अनुसार मुंबई मेल से आ रहे राजेन्द्र नामक व्यक्ति को बदमाशों ने डंडा से हमला कर मोबाइल गिराया दिया। घटना में यात्री भी ट्रेन से नीचे जा गिरा तथा बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जीआरपी पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।








