FEATUREDkatni

BREAKING ; कटनी जिले में BJP के 14 मंडल अध्‍यक्ष घोषित, कटनी नगर का फैसला रूका, ग्रामीण में संदीप दुबे को कमान

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी जय सिंह कुशवाह ने कटनी जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषण कर दी है ।
जिले में 18 मंडल हैं जिनमें 14 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिये गये हैं। 04 मंडलों के अध्यक्षों के निर्णय विचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि बड़वारा मंडल, कटनी नगर मंडल, बिलहरी मंडल एवं बहोरीबंद मंडल निर्णय हेतु विचाराधीन हैं। घोषित किये गये मंडलों के अध्यक्ष निम्नानुसार हैं।

बड़वारा विधानसभा में

ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह

सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय

देवरी हटाई मंडल अध्यक्ष नितिन पाण्डेय होगें।

इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधानसभा के

बरही मंडल अध्यक्ष केशव यादव (ग्राम कन्नौर),

कैमोर मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर (ग्राम खलवारा बाजार)

विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा (वि0गढ़)

सिनगौड़ी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी (ग्राम सिनगौड़ी)

कांटी मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह (ग्राम रजरवारा न. 01)

खितौली मंडल अध्यक्ष शिवगोपाल चतुर्वेदी होगें।

इसी प्रकार बहोरीबंद विधानसभा के

स्लीमनाबाद मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता (नायक),

रीठी मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले,

बाकल मंडल अध्यक्ष कमलेश सेन,

कुंआ मंडल अध्यक्ष सतीष नायक होगें।

कटनी मुड़वारा विधानसभा के कटनी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष संदीप दुबे होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी जय सिंह कुशवाह ने बताया की 14 मंडल अध्यक्ष जिनकी घोषणा की गई है, वे सभी 40 वर्ष से कम है। जल्द ही अन्य 4 मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जावेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply