jabalpurkatniमध्यप्रदेश

BREAKING: कटनी जिला अस्पताल से गायब हुआ नवजात नाटकीय ढंग से मिला

कटनी। कटनी के जिला अस्पताल में आज सुबह एक नवजात के कतिथ तौर पर चोरी जाने के मामले ने उस वक्त नाटकीय मोड़ ले लिया जब चोरी गया नवजात वापस मिल गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। नाटकीय घटनाक्रम का पटाक्षेप तब हुआ जब एक महिला खुद ही बच्चा लेकर अस्पताल चौकी पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार पूजा पटेल ने आज सुबह एक नवजात को जन्म दिया था। कुछ ही देर में उसका नवजात गायब हो गया। पूजा ने किसी लड़की पर शक जताया हड़कम्प मची। इस बीच सतना निवासी एक महिला

IMG 20190208 WA0010

रितिका तिवारी नवजात को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। रितिका के अनुसार बच्चा अकेला बेड पर लेटा था। उसको खिलाने के मन हुआ तो रितिका ने बच्चे को उठा लिया और धूप में बाहर ले आई। वह बच्चा खिलाते खिलाते समय भूल गई। इसी बीच उसे इस हड़कम्प का पता लगा तब उसने पुलिस चौकी में जाकर बच्चा सौंप दिया। रितिका अस्पताल में स्वयं के इलाज के लिए आई थी। बहरहाल पुलिस इस महिला से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button