Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniLatestमहाकौशल की खबरें

BREAKING: उमरिया जिले के मानपुर में जबर्दस्त ओलावृष्टि से फसलें तबाह

बरही। उमरिया जिले के मानपुर तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक कहर जमकर बरपा, जिससे किसानों की फसल तबाह हो गई। मंजर देख किसानों की रूह कांप उठी। गले रुंध गए।

रविवार की शाम करीब 5:00 बजे प्राकृतिक विपदा के रूप में तेज तूफान और ओलावृष्टि ने क्षेत्र की खड़ी खरीफ फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

तूफान के बाद जिस तरह क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है,कयास लगाए जा रहे है कि इससे तकरीबन 60 फीसदी से अधिक की खरीफ फसल प्रभावित हुई है,प्राकृतिक प्रकोप से मानपुर क्षेत्र अंतर्गत इंदवार ,चिल्हारी, बमनगवां, अशोढ़, महरोई, बेलदी, पलजा, चंदवार, चनसुरा, भटूरावाह, दमोय, बसेही मुंगवानी, टिकुरी सहित आधे सैकड़ा से अधिक गांव कुदरती तूफान और ओलावृष्टि की चपेट में है।

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि जहां एक और विद्युत की समस्या से खरीफ फसल जमकर प्रभावित हुई है वहीं रविवार की शाम तूफान और ओलावृष्टि से खरीफ फसल पूरी तरह स्वाहा हो गई है।.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply