Latestमध्यप्रदेश

Weather मई की तपन पर ब्रेक, सोमवार को इन संभागों में बारिश के आसार

Weather मई की तपन पर ब्रेक, सोमवार को इन संभागों में बारिश के आसार

Weather कई सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मई की तपन पर ब्रेक लग गया है। नौतपा के पहले ही दिन जहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इन सभी सिस्टमों की वजह से राज्य में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है।

वर्तमान में दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही यह सिस्टम ओडिशा तक द्रोणिका रेखा के रूप में फैला हुआ है। इस ट्रफ के साथ मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हो रहे हैं।

Back to top button