बालाघाट । बालाघाट में एक बच्चे के नहर में डूबने की खबर है। बच्चे के नहर में डूबने का हादसा लालबर्रा के मिरेगांव का है। बताया जा रहा है
कि बच्चा अपनी बुआ के घर पर आया था नहर कि और गया था। उसी वक्त बच्चे की चप्पल नहर में गिर गई और चप्पल निकालने के प्रयास में वह भी नहर में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे की तलाश की जा रही है, लेकिन नहर में पानी ज्यादा होने की वजह से बच्चे को ढूंढने में काफी दिक्कत आ रही है।
Related
Follow Us