Latest

कैमोर हत्याकांड के दोनों आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कैमोर में बजरंग दल नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी अकरम और प्रिंस जोसेफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कजरवारा क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
मुठभेड़ में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कैमोर गोलीकांड के बाद से दोनों फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

Back to top button