Tech
डेटा सेंटर सेक्टर में बूम: 2026 में भारत में 54 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद
डेटा सेंटर सेक्टर में बूम: 2026 में भारत में 54 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा लोकलाइजेशन जैसे कारक इस तेज़ ग्रोथ के पीछे मुख्य वजह हैं। 2026 में डेटा सेंटर क्षमता में करीब 30% की सालाना बढ़ोतरी और लगभग 500 मेगावाट नई सप्लाई जुड़ने की उम्मीद है।
2025 में देश की कुल डेटा सेंटर क्षमता 1,700 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जिसमें रिकॉर्ड 440 मेगावाट नई सप्लाई शामिल रही। वहीं, 2025 में इस सेक्टर में 56.4 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता दर्ज की गई थी, जिससे कुल निवेश 126 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत रिटर्न, बेहतर नीतिगत ढांचा और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इस सेक्टर को और गति दे रही है। कुल मिलाकर, आने वाले समय में भारत का डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से विस्तार करता हुआ नजर आ सकता है।








