katniमध्यप्रदेश

हाईवे में ट्रक में मिली चालक की रक्तरंजित लाश, खड़ी गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी, छपरा के पास की घटना, हत्या की आशंका

हाईवे में ट्रक में मिली चालक की रक्तरंजित लाश, खड़ी गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी, छपरा के पास की घटना, हत्या की आशंक

 

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरा रजा मार्बल के नजदीक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्वराज माजदा वाहन के चालक की रक्त रंजीत संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पाई गई गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है।

मृतक की पहचान लखराम मोहल्ला वार्ड नंबर 14 खितौला सिहोरा जिला जबलपुर निवासी 42 वर्षीय राकेश दाहिया पिता घासी राम दहिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था और जबलपुर की स्वराज माजदा गाड़ी क्रमांक MP 20 GA 6242 चला रहा था। परिजनों के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को राकेश स्वराज माजदा लेकर कटनी गया था और वहां से बिलहरी से मटके लोड कर जबलपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में क्या हुआ, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे एनएचआई के माध्यम से सूचना मिली कि छपरा के आगे रजा मार्बल के पास एक गाड़ी खड़ी है, जिसमें एक शव मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया गया। वहीं, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक खून लगी रॉड भी बरामद की गई है। फिंगर प्रिंट टीम द्वारा वाहन की बारीकी से जांच की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि